• Fri. Nov 27th, 2026

12 वर्षीया बालिका बिना बताए घर से निकली

Byvijay.singhal1233

May 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मध्यप्रदेश के शाजापुर जिले के शुजालपुर थाना क्षेत्र की एक 12 वर्षीय बालिका शनिवार सुबह अचानक घर से लापता हो गई। परिजन को बिना बताए वह भगवान राधाकृष्ण की भक्ति के उद्देश्य से अकेले ही वृंदावन पहुंच गई। जब घरवालों ने उसे घर पर नहीं पाया तो उन्होंने गुमशुदगी की आशंका जताते हुए थाने में शिकायत दर्ज कराई। पिता द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर में अपहरण की आशंका जताई गई थी। बालिका की तलाश में शुजालपुर थाने से एक पुलिस टीम वृंदावन पहुंची, जिसमें हेड कांस्टेबल रंजीत भानोरिया, सिपाही मनोज दांगी एवं महिला सिपाही किरण शामिल थे। टीम ने वृंदावन के प्रमुख मंदिरों, संतों के आश्रमों और धर्मस्थलों में बच्ची को ढूंढना शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद पुलिस को बालिका संत प्रेमानंद महाराज के रमणरेती स्थित आश्रम के समीप मिल गई। बालिका ने बताया कि वह भगवान राधाकृष्ण की भक्ति के लिए वृंदावन आई थी। बच्ची को सकुशल पाकर पुलिस और परिजन ने राहत की सांस ली।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.