• Thu. Feb 12th, 2026

बेटे की आंखों के सामने मां की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से गई जान

ByVijay Singhal

May 13, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में बच्चे और मां एक-दूसरे को उपहार देकर मदर्स डे का जश्न मना रहे थे, वहीं दूसरी ओर गोविंद नगर क्षेत्र में एक बच्चे के सामने उसकी मां की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया। गोविंद नगर थाना क्षेत्र स्थित भूतेश्वर रेलवे स्टेशन के पास राधेश्याम काॅलोनी निवासी महिला गुड्डो की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। महिला की मौत उसके बेटे के सामने हुई। अपनी मां को अपने सामने मरता देख बेटा फूट-फूटकर रोने लगा। थोड़ी देर में मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।  महिला के पुत्र ने बताया कि वह और उसकी मां भीख मांगकर अपना पेट भरते हैं। पिता गुड्डू की मौत पहले हो चुकी है, जबकि बड़ा भाई रिक्शा चलाता है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि परिजन ने पोस्टमार्टम के लिए मना कर दिया। इसलिए शव उन्हें सौंप दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.