• Fri. Nov 27th, 2026

रेलवे जंक्शन पर बढ़ाई सुरक्षा, नए पुल पर प्रवेश रोका

Byvijay.singhal1233

May 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन पर  सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया। मुख्य प्रवेश से नए फुट ओवर ब्रिज पर चढ़ने वाले रास्ते को बंद कर दिया गया है। यात्री वीआईपी गेट से होते हुए प्लेटफार्म पर जा सकेंगे। जीआरपी थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि स्टेशन पर आने वाले यात्रियों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इसके लिए स्टेशन पर चौकसी बरती जा रही है। आरपीएफ और जीआरपी सुरक्षा में लगी हुई है। प्रथम प्रवेश से सीधे किसी भी प्लेटफार्म पर पहुंचने वाले यात्रियों का प्रवेश रोकने के लिए नए फुट ओवर ब्रिज के प्रवेश वाले रैंप पर जीआरपी ने स्टाॅपर लगा दिया है। यात्रियों को वीआईपी गेट से होते हुए प्लेटफार्म पर पहुंचना होगा। वीआईपी गेट पर लगी एक्स-रे मशीन पर समान चेक कराना अनिवार्य होगा। उन्होंने बताया कि सर्कुलेटिंग एरिया में भी चौकसी बढ़ा दी गई है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.