• Fri. Feb 13th, 2026

रिहायशी इलाके में आइस फैक्ट्री से अमोनिया गैस का रिसाव, दम घुटने से मची अफरातफरी

ByVijay Singhal

May 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महोली रोड के वेस्ट प्रताप नगर स्थित रिहायशी इलाके में एक आइस फैक्ट्री में रविवार सुबह 8.30 बजे अमोनिया गैस होने से अफरातफरी फैल गई। आसपास गैस फैलने से लोगों का दम घुटने लगा। फैक्ट्री के बगल में रह रहे एक परिवार के आधा दर्जन लोग घर छोड़कर भागे। सूचना पर पहुंचे जिला प्रशासन और पुलिस ने मकान में रह रही वृद्ध महिला को रेस्क्यू करके दूसरे मकान में शिफ्ट कराया। पुलिस ने एक-एक किलोमीटर पहले यातायात रोक दिया। जिसे एक घंटे बाद शुरू किया गया। मजिस्ट्रेट राकेश कुमार, सीएमओ डा.अजय कुमार, अग्निशमन विभाग के साथ कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने करीब एक किलोमीटर दोनों तरफ से आवागमन रोक दिया। इसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू करके फैक्ट्री के बगल में बीमार बुजुर्ग महिला शांति चतुर्वेदी को रेस्क्यू करके बाहर निकाला और दूसरे मकान में ऑक्सीजन लगवा कर शिफ्ट कराया। मकान में रहने वाले एक ही परिवार के आजा दर्जन लोग भी घर छोड़कर भागे। लोगों ने बताया कि तीन दिन से गैस का रिसाव हो रहा था। आइस फैक्ट्री का मालिक राजेंद्र चौधरी निवासी गोविंद नगर पुरानी पाइप लाइनों को ठीक नहीं करा रहे थे। रविवार सुबह गैस रिसाव के बाद बड़ा हादसा होने से बच गया। करीब 1 घंटे बाद गैस का प्रभाव कम होने के बाद पुलिस ने यातायात सुचारु कराया। सिटी मजिस्ट्रेट राकेश कुमार ने जांच शुरू करा कर रिफाइनरी से टीम बुलाई है। कोतवाली क्षेत्र के महोली रोड के वेस्ट प्रताप नगर स्थित रिहायशी इलाके में कान्हा आइस फैक्ट्री है। रविवार सुबह 8:30 बजे फैक्ट्री से अचानक अमोनिया गैस का रिसाव होने लगा। गैस पूरे इलाके में फैलने से अफरातफरी मच गई। सांस लेने में परेशानी होने पर लोगों ने प्रशासन को सूचना दी। अमोनिया गैस रिसाव की जानकारी मिलने पर जिला प्रशासन के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.