• Fri. Nov 27th, 2026

स्वामी नर हरिदेव जू महाराज के प्राकट्योत्सव पर सजा फूल बंगला

Byvijay.singhal1233

May 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में जुगल जोड़ी परिक्रमा मार्ग स्थित श्री रंगीली कुंज आश्रम में शुक्रवार को स्वामी नर हरिदेव जू महाराज का प्राकट्योत्सव मनाया गया। मंदिर को फूल बंगले से सजाया गया और समाज गायन के साथ भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें वृंदावन के प्रमुख संतों ने भाग लिया। यह आयोजन 6 दिनों तक चलेगा और समापन 14 मई को नारद जयंती के अवसर पर समाज गायन व संत भंडारे के साथ होगा। साथ ही उस दिन परिक्रमार्थियों द्वारा वृंदावन की परिक्रमा भी की जाएगी। आश्रम के महंत बाबा श्याम दास महाराज ने बताया कि यह आयोजन स्वामी नर हरिदेव जू महाराज की स्मृति में किया जा रहा है जो ठाकुर बांकेबिहारी के अनन्य रसिक भक्त व स्वामी हरिदास जी की परंपरा के पांचवें आचार्य थे। भजन गायक कुंजबिहारी दास, प्रिया शरण दास, राधिका दास, रतन दास, ज्ञान दास सहित कई संत उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.