हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। एलन क्रिकेट ग्राउंड में जूनियर प्रीमियर लीग में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच ब्रज पैंथर्स और रतन डॉमिनेटर्स के मध्य शुरू हुआ। ब्रज पैंथर्स ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। क्रिकेट के शुभारंभ में देव ठाकुर, चंद्र पाल सिंह, ओमवीर सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। पैंथर्स ने बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 197 रन बनाएं। इसमें मिलन यादव ने 68 और अमन यादव ने 38 रन की पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रतन डॉमिनेटर्स टीम 119 रन पर ऑल आउट हो गई। इसमें ब्रज पैंथर्स ने 78 रन से मैच में जीत दर्ज की। मैन ऑफ द मैच वंश प्रताप को दिया गया। उधर, दूसरा मैच इंस्पायरिंग वॉरियर्स और देवा टाइटंस के बीच शुरू हुआ। इसमें देवा टाइटंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की। इंस्पायरिंग वॉरियर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 117 रन 10 विकेट के नुकसान पर बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी देवा टाइटंस ने 27 ओवर में मैच चेस कर लिया और 4 विकेट से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच उत्कर्ष चौधरी को दिया गया। इस अवसर पर मिथलेश पांडे, प्रमोद यादव, कमल तेजवानी, रकीब खान आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
