हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के गांव तुलागढ़ी में परिचित बनकर 43 हजार रुपये की ठगी का मामला प्रकाश में आया है। तुला गढ़ी निवासी हरिओम ने बताया कि 8 मई को उनके मोबाइल पर एक फोन आया। फोन करने वाले ने परिचित बनकर बात की। साथ ही बच्चा बीमार होने की जानकारी दी। उसने कहा कि उसके फोन पे से चिकित्सक के खाते में रुपये नहीं जा रहे हैं। मैं तुम्हारे खाते में रुपये डाल रहा हूं, तुम चिकित्सक के खाते में रुपये ट्रांसफर कर दो। उन्होंने ठग की बातों में आकर फोन पे से 43 हजार रुपये डाल दिए। जब वह बैंक पहुंचे और अपना खाता चेक किया किया तो उनके खाते में कोई धनराशि नहीं आई थी। सीओ मांट गुंजन सिंह ने बताया कि मामला साइबर ठगी का है। मुकदमा दर्ज कर लिया है जांच के लिए फाइल साइबर थाने भेजी जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
