• Wed. May 6th, 2026

विद्यालय से लौट रही छात्रा से की अश्लील हरकतें

ByVijay Singhal

May 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सुरीर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की कक्षा 9 की छात्रा से विद्यालय से घर लौटते समय एक गाड़ी के चालक ने अश्लील हरकतें कीं। किशोरी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। 14 वर्षीय किशोरी समीपवर्ती गांव के विद्यालय की छात्रा है। दो दिन पूर्व वह विद्यालय की छुट्टी होने के बाद गांव जाने के लिए विद्यालय के समीप खड़ी थी। तभी एक कार सवार युवक आया और उसे अपनी कार में बिठा लिया। अन्य छात्र-छात्राओं को गंतव्य तक छोड़ने के बाद किशोरी से अश्लील हरकतें कीं। घर पहुंची किशोरी ने मामले की जानकारी परिजन को दी। सुरीर कोतवाली पहुंचे परिजन व किशोरी की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.