हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन की संस्था सनातन धर्म रक्षापीठ वृंदावन के पीठाधीश्वर और कथा वाचक कौशल किशोर ठाकुर को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। कथा वाचक ने प्रदेश के वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के खिलाफ विशेष न्यायालय (एमपी/एमएलए कोर्ट) में भ्रष्टाचार और जांच प्रभावित करने के आरोपों को लेकर याचिका दायर की है, जिसकी सुनवाई 12 मई को है। कौशल किशोर ठाकुर ने एसएसपी को एक लिखित शिकायत सौंपते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं और उनकी जान माल को खतरा है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोग उनके पीछे लगे हैं। उन्होंने अपने अधिवक्ताओं की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई है। शाहजहांपुर में रह रहे कथा वाचक के कुछ शिष्यों के अनुसार, हाल ही में एक अज्ञात व्यक्ति कथित रूप से मंत्री का नाम लेकर उनके घर तक पहुंच गया और धमकी भरे लहजे में कहा कि अपने गुरु कौशल किशोर ठाकुर को समझा दो कि पंगा न लें, नहीं तो वे मौत मारे जाएंगे। इसके बाद कथा वाचक ने कई बार सोशल मीडिया पर लाइव आकर अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें लगातार डराने और दबाव में लेने की कोशिश की जा रही है ताकि वह कोर्ट में याचिका वापस लें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
