• Tue. May 5th, 2026

ट्रैफिक पुलिसकर्मी से अभद्रता करना पड़ गया भारी, शांतिभंग में हिरासत लिया

ByVijay Singhal

May 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में शहर के मल्टीलेवल पार्किंग क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर हुए विवाद में दो युवकों को पुलिस ने शांतिभंग की धाराओं में कार्रवाई करते हुए हिरासत में लिया। जानकारी के अनुसार, आगरा के रामबाग निवासी दो सगे भाई आयुष और शिवा वृंदावन में अपने रिश्तेदार से मिलने आए थे। वह एक व्यापारी नेता को रिश्तेदार बता रहे थे। जैसे ही वह अपनी कार लेकर मल्टीलेवल पार्किंग के पास पहुंचे वहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक उपनिरीक्षक अरविंद कुमार ने बैरियर लगाकर उन्हें रोका और कार पार्किंग में खड़ी करने के निर्देश दिए। युवक कार को अंदर ले जाने पर अड़ गए जिससे दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवकों ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी से बहस करते हुए अभद्र भाषा का प्रयोग किया और गाली-गलौज की। घटना की जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों भाइयों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में दोनों के खिलाफ कार्रवाई की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.