• Mon. May 4th, 2026

पड़ोसी ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर बाजार थाना क्षेत्र में एक युवक ने पड़ोसी पर नाबालिग बहन से दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने पड़ोसी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पीड़ित किशोरी के भाई ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया है कि वह बुधवार रात को परिजन के साथ किसी काम से बाहर गए थे। उनकी छोटी बहन घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात नौ बजे करीब पड़ोसी बहन को अकेला देख घर में घुस गया। इसी दौरान बहन के साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के शोर मचाने पर ताऊ का बेटा घर पहुंच गया। युवक को आता देख पड़ोसी जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गया। किशोरी ने परिजन के घर आने के बाद आपबीती बताई। सीओ संदीप सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़िता के बयान लेकर मेडिकल कराया गया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.