• Mon. May 4th, 2026

वृहद गो संरक्षण केंद्र बनने से बेसहारा गोवंश की समस्या होगी खत्म

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। किसानों को बेसहारा गोवंश की समस्या से निजात दिलाने के लिए शासन ने मगोर्रा में वृहद गो संरक्षण केंद्र के निर्माण की मंजूरी दी थी। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू कराया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को फायदा होगा। पशुपालन विभाग द्वारा 1.60 करोड़ की लागत से मगोर्रा में वृहद गो संरक्षण केंद्र का निर्माण कराया जाएगा। शासन से मंजूरी मिलने के बाद मौके पर बृहस्पतिवार से काम भी शुरू हो गया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने शिलान्यास करते हुए कहा कि सरकार लगातार बेसहारा गोवंश को आसरा देने और किसानों की समस्या का निदान करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र का निर्माण होने से क्षेत्र में बेसहारा गोवंश की समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी। कार्यक्रम में सहायक विकास अधिकारी कृषि मुकेश कुमार ने किसानों को किसान पंजीकरण प्रमाण पत्र भी दिए। उन्होंने अन्य किसानों से भी किसान पंजीकरण कराने की अपील की। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र नारायण शुक्ला, प्रधान रसूलपुर दौलत सिंह, प्रधान फोडर राकेश कुमार, प्रधान मगोर्रा विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.