• Sat. Nov 28th, 2026

मुस्लिम परिवार ने अपनाया हिंदू धर्म, जाकिर खान बने जगदीश

Byvijay.singhal1233

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में एक मुस्लिम परिवार ने पूरे विधि-विधान के साथ हिंदू धर्म को अपनाया। कालीदह क्षेत्र की श्रीजी वाटिका कॉलोनी में हुए इस धार्मिक अनुष्ठान में वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पूजा, हवन और नामकरण संस्कार कराए गए। परिवार के मुखिया जाकिर खान, जो अब जगदीश नाम से जाने जाएंगे, उन्होंने बताया कि उनके पूर्वज मूलतः गुर्जर समुदाय से थे, लेकिन तीन पीढ़ी पहले आक्रांताओं के भय से उन्होंने इस्लाम धर्म स्वीकार कर लिया था। वर्षों बाद अब पूरा परिवार फिर से अपने मूल धर्म में लौटा है। धर्म परिवर्तन के इस मौके पर परिवार के अन्य सदस्यों को भी नए हिंदू नाम दिए गए। जाकिर खान की पत्नी गुड्डी अब गुड़िया, बेटा रणवीर बना रामेश्वर और अनवर बने अमित। उनकी बहू साबरा को अब सावित्री के नाम से जाना जाएगा। बच्चों साबिर, जोया और नेहा खान के नाम क्रमशः शत्रुघ्न, सरस्वती और स्नेहा रखे गए हैं। कार्यक्रम के संयोजक शरद सैनी ने बताया कि यह परिवार जमुना पार थाना क्षेत्र के देरहुआ गांव का निवासी है और पिछले एक वर्ष से वे सनातन धर्म की ओर आकर्षित थे। उन्होंने बताया कि यह परिवार पहले भी हिंदू था और अब उनकी घर वापसी हो गई है। सैनी ने कहा सनातन धर्म सभी का स्वागत करता है। यह हमारे लिए गर्व की बात है कि लोग फिर से अपने मूल धर्म में लौट रहे हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.