• Mon. May 4th, 2026

माइनर ओवरफ्लो, ज्वार व मूंग की फसल जलमग्न

ByVijay Singhal

May 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख में फोड़र माइनर के ओवरफ्लो होने के कारण किसानों की करीब 50 बीघा फसल जलमग्न हो गई है। ज्वार व मूंग की फसल पूरी तरह से डूब गईं। सिंचाई विभाग के अधिकारियों को अवगत कराने के बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। आक्रोशित किसानों ने गांव में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। एक सप्ताह से फोड़र माइनर के ओवरफ्लो होने से गांव फोड़र, नगला घरू, नगला कंजा, नगला भूच में पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे किसानों की ज्वार व मूंग की फसल डूब गई हैं। मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है। इससे बीमारियों के फैलने की आशंका है। किसानों ने सिंचाई विभाग के अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन समस्या का समाधान नहीं होने से उनमें आक्रोश है। ग्रामीणों ने गांव में विभागीय अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेता बनवारी चौधरी ने कहा कि यदि दो दिन में समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसान ट्रैक्टरों से सिंचाई विभाग के कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। हरी श्याम सिंह, रवि कुंतल, देव चौधरी, महेंद्र ठाकुर, जगदीश कुंतल, प्रेमसिह, संजीत फौजदार, अशोक कुंतल, जग्गो, गिर्राज सिंह, उदयवीर, बलवीर, चंद्रपाल, रणवीर सिंह व पुष्पेंद्र सिंह ने समस्या के समाधान की मांग की है। नवीन कुमार, अधिशासी अभियंता, सिंचाई विभाग ने कहा, किसानों की सूचना पर फोड़र माइनर का पानी बंद करा दिया गया है। यदि फिर भी पानी आ रहा है, तो दिखवाकर समस्या का समाधान कराया जाएगा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.