• Sat. Nov 28th, 2026

जेत थाने के क्षेत्र में कुएं में मिला शव बरसाने की गुड़िया का निकला

Byvijay.singhal1233

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना थाना क्षेत्र से प्रेमी संग गई विवाहिता का शव तीन दिन बाद जैंत थाना क्षेत्र स्थित एक कुएं में मिला। पहचान न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेज दिया। सोमवार को मायका और ससुराल पक्ष ने विवाहिता की पहचान की। परिजन ने प्रेमी के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बरसाना थाना क्षेत्र के गांव बिजवारी निवासी तोताराम ने बताया कि उनके पुत्र भूदेव की पत्नी गुड़िया (20) 24 अप्रैल को घर से लापता हो गई। उन्हें जानकारी हुई तो खोजबीन शुरू की। सफलता न मिलने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराते हुए मायका पक्ष को जानकारी दी। बेटी के लापता होने की सूचना पर राया के गांव अडुआ निवासी पिता वीरेंद्र सिंह भी बेटी के ससुराल पहुंचे। 26 अप्रैल को उन्हें जानकारी हुई है कि गुड़िया अपने जीजा रामकिशन के दोस्त विनोद (52) के साथ बाइक पर गई है। उन्होंने पुलिस की मदद से आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज से विवाहिता को ले जाने वाले की पहचान भी कर ली। पुलिस ने विवाहिता को ले जाने वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इधर, सोमवार को परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और उन्होंने जैंत के चौमुहां स्थित आम्रपाली के सामने कुएं में मिले विवाहिता के शव की पहचान गुड़िया के रूप में की। सीओ गोवर्धन आलोक सिंह ने बताया कि विवाहिता के पिता की तहरीर पर विनोद के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। अभी तक की जांच में स्पष्ट हुआ है कि गुड़िया अपने प्रेमी विनोद के साथ रहना चाहती थी। जबकि प्रेमी पहले से शादीशुदा था और वह अपने साथ नहीं रख सकता था। इसी कारण उसने विवाहिता की हत्या की। विवाहिता के हत्यारोपी प्रेमी ने कुएं के पास चौमुहां के तीन लोगों के फोटो डाल दिए। ताकि पुलिस को उन लोगों पर शक हो और पुलिस हत्यारोपी तक न पहुंच सके। पुलिस के अनुसार मौके पर मिले फोटो के बारे में जानकारी तो पता चला कि एक व्यक्ति रेलवे में कर्मचारी है, दूसरा मानसिक रूप से अस्वस्थ है। इसके बारे में पुलिस ने छानबीन भी की। हत्यारोपी ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ऐसा किया था।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.