हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के रेलवे स्टेशन पर तैनात आरपीएफ (रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स) की महिला कांस्टेबल ने अपनी सूझबूझ और हिम्मत का परिचय देते हुए एक गर्भवती महिला की सफलतापूर्वक डिलीवरी कराई। आरपीएफ प्रयागराज के आईजी अमिय नंदन सिन्हा ने कांस्टेबल रेखा को माह मार्च-2025 का सर्वश्रेष्ठ कर्मचारी घोषित करते हुए सम्मानित किया। 6 मार्च को शाम करीब 8 बजे आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक गिर्राज प्रसाद मीणा को ऑफ ड्यूटी महिला कांस्टेबल रेखा को तत्काल बुलाया गया और बताया गया कि गाड़ी संख्या 11842 गीता जयंती एक्सप्रेस से यात्रा कर रही एक गर्भवती महिला दर्द से कराह रही है। महिला कांस्टेबल ने तत्काल गर्भवती महिला के पास पहुंचने पर देखा कि महिला की डिलीवरी के लिए कोई डाॅक्टर या नर्स मौके पर उपस्थित नहीं है। महिला कांस्टेबल ने आगे की प्रोसेस के लिए तुरंत नर्स को बुलाकर महिला यात्री की सामान्य डिलीवरी कराई तथा जच्चा-बच्चा को सुरक्षित सीएचसी कोसीकलां में भर्ती कराया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
