• Sat. May 2nd, 2026

छात्र संसद के चुनाव में 500 ने किया मतदान

ByVijay Singhal

Apr 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। माधव कुंज के कृष्ण चंद्र गांधी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में प्रधानमंत्री के चयन के लिए छात्र संसद का चुनाव डिजिटल प्रक्रिया से संपन्न किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं छात्र संसद अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के छात्रों को लोकतंत्र की व्यवस्था की व्यावहारिक जानकारी देना आवश्यक है, क्योंकि यही युवा छात्र-छात्राएं भारत के मूल लोकतांत्रिक सिद्धांतों को अपनाकर भारतीय लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाएंगे। उन्होंने बताया कि छात्र संसद चुनाव में कुल 83 प्रत्याशी खड़े हुए हैं।
इसमें 500 छात्र-छात्राओं ने मतदान किया है। चुनावों का परिणाम मंगलवार को घोषित किया जाएगा। पीठासीन अधिकारी सीताराम बघेल एवं जगवीर सिंह रहे। चुनावी पर्यवेक्षक केशव सिंह, उमेश चंद्र शर्मा, लोकेश अग्रवाल, महेश चंद शर्मा रहे। राजीव पाठक, केशव सिंह, सोम कुमार, उमेश कुमार शर्मा, लोकेश अग्रवाल, निधीश अग्रवाल, महेश चंद्र शर्मा आदि लोग मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.