हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में लुक-लुक दाऊजी मंदिर में मूर्ति खंडित होने के बाद सेवायतों ने गेट पर ताला लगा दिया है। भीड़ के साथ प्रदर्शन व भोग अर्पित करने की सूचना के मद्देनजर पुलिस सतर्क रही। रविवार को पूरे दिन मंदिर के आस पास पुलिस का पहरा रहा। सुमन देवी, जमुना, अनीता आदि महिला श्रद्धालुओं ने मंदिर के बाहर से आराध्य की पूजा कर भोग अर्पित किए। शुक्रवार को गिरिराज पर्वत पर आन्यौर-जतीपुरा के लुक-लुक दाऊजी मंदिर में मूर्ति खंडित होने की जानकारी मिलते ही लोग नाराज हो उठे। शनिवार को व्हाट्स-एप ग्रुप में कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के समर्थन का ऑडियो व सामूहिक भीड़ के साथ मंदिर में भोग अर्पित करने की बात कही। इसे देखते हुए पुलिस सजग रही। कुछ लोगों ने सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखकर माहौल खराब करने के लिए रविवार को भीड़ जुटाने का समर्थन किया था। इसे देखते हुए पुलिस सतर्क है। मूर्ति खंडित करने वालों को पुलिस चिह्नित कर रही है। कानून से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
– त्रिगुण विशेन, एसपी ग्रामीण।
जख्म भरने के लिए जड़ी बूटियों का लेप
दाऊजी महाराज के जख्मों पर पुजारी ने देशी जड़ी बूटी, हल्दी आदि से निर्मित दवाओं का लेप किया जा रहा है। भगवान को कष्ट न हो, इसके लिए पुजारी ने मंदिर परिसर के गेट पर ताला लगा कर श्रद्धालुओं के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। पुजारी बनबारी कौशिक ने बताया कि दाऊजी महाराज के जख्मों पर देशी जड़ी बूटी से बनी दवा का लेप किया जा रहा है। जख्मों के ठीक होने तक मंदिर में अन्य लोगों का प्रवेश बंद है। पूजा नियमित की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
