हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में राजकीय रेलवे पुलिस ने दो अलग अलग मामलों में 6 आरोपी गिरफ्तार किए हैं। GRP ने चोरी करने वाले और चोरी का सामान खरीदने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार किए तो वहीं चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल फोन लूटने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। GRP ने 48 घंटे के अंदर 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लूट की वारदात का खुलासा कर दिया। मथुरा GRP पुलिस ने ट्रेन में यात्रियों का सामान चोरी करने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदायूं के रहने वाले 57 वर्षीय राजेंद्र माहेश्वरी को गिरफ्तार किया। राजेंद्र चलती ट्रेन में बड़े ही शातिराना अंदाज में यात्रियों का सामान चोरी कर लिया करता था और मौके से गायब हो जाता था। राजेंद्र ने पुलिस से पूछताछ में बताया कि वह मौके का फायदा उठाकर मोबाइल फोन,कीमती सामान व बैग आदि चोरी करता था।पुलिस की गिरफ्त में आए राजेंद्र ने पुलिस को बताया कि वह चोरी किए गए सामान को राह चलते लोगों को मजबूरी बता कर बेच देता था। पुलिस ने राजेंद्र की निशानदेही पर चोरी का सामान खरीदने वाले मथुरा निवासी संजय सिंह और हाथरस निवासी नारायण हरि व आमीन को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने राजेंद्र और चोरी का सामान खरीदने वाले आरोपियों से ड्रोन कैमरा,रिमोट कंट्रोलर, हब, 8 प्रोपेलर,8 बैटरी, 1 चार्जिंग लीड,2 चार्जर,1 डाटा केबल और 1 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किया है। GRP को दूसरी सफलता मथुरा जंकशन के प्लेटफार्म संख्या 8 पर मिली। यहां से पुलिस ने 48 घंटे पहले गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में यात्रा कर रहे यात्री नमन चौरसिया से हुई लूट के मामले में 2 अंतराजीय लुटेरों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शातिर लुटेरे पलवल निवासी मोनू उर्फ गौतम व सतवीर सिंह को गिरफ्तार किया। गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन में 23 दिसंबर को यात्रा कर रहे नमन चौरसिया ने रेलवे पुलिस से शिकायत की कि वह जब ट्रेन में यात्रा कर रहे थे। इसी दौरान मथुरा के समीप दो लुटेरों ने उनको धक्का दिया और ट्रेन से कूदकर भाग गए। बदमाश उनका आई फोन 12 मैक्स लूट कर भाग गए थे। सूचना मिलने के बाद जीआरपी पुलिस की 3 टीम बदमाशों की तलाश में जुट गई। पुलिस ने सर्विलांस और मुखबिरों की मदद से 48 घंटे में वारदात का खुलासा करते हुए मोनू उर्फ गौतम व सतवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शातिर लुटेरों से लूटा गया आई फोन 12 मैक्स और 1 सोने का मंगल सूत्र बरामद किया। पकड़े गए लुटेरों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने फोन गीता जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से लूटा था जबकि मंगल सूत्र हरिद्वार बांदा ट्रेन से एक महिला के गले से लूटा था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
