• Fri. Feb 13th, 2026

मथुरा केंट स्थित मां काली की शोभायात्रा के साथ पंच कुंडी सहचंडी महायत्र शुरू

ByVijay Singhal

Dec 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कैंट स्थित देवी काली मां मंदिर प्रांगण में शनिवार को पंच कुंडी सह चंडी महायज्ञ की शुरूआत विश्राम घाट से हो गई। इससे पूर्व मां यमुना जी का पूजन यजमानों की देह शुद्धी एवं मां यमुना जी को चुनरी चढ़ाकर की। यहां से भव्य शोभायात्रा मां के भवन की ओर चली। इसमें हजारों भक्तों एवं मां के यजमानों एवं 81 विद्वान द्वार जय जयकारे लगाते हुए निकले। शोभायात्रा में सबसे आगे दो घोेडे़ ध्वजा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे श्री सिद्ध विनायक गणेश जी की सवारी और उसके पीछे 101 कलश लेकर महिलाएं थीं। 61 विद्वान मां के जयकारे लगाते हुए शामिल हुए। अंत में मां काली की आकर्षक झांकी थी, जो सभी भक्तों के दुख का निवारण कर रहीं थीं। मथुरावासी भक्तों ने सारे मार्ग में मां की शोभा यात्रा में पुष्पों की वर्षा की। शोभा यात्रा में यजमान रवि अग्रवाल, प्रेम मोहन अग्रवाल, मनीष अग्रवाल, संजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, दिलीप अग्रवाल, अंकिता अग्रवाल, मीनू अग्रवाल, नीलम अग्रवाल, रीना अग्रवाल, वंदना, मनीषा अग्रवाल, नितिका अग्रवाल, प्रेमशंकर अग्रवाल एवं महंत दिनेश चौबे (नौ घर वाले) भी शामिल हुए। मां काली के दरबार में पहुंच कर यज्ञाचार्य देवदत्त के निर्देशन में यज्ञ मंडल में कलश सहित सौभाग्नियों ने प्रवेश किया और विधि विधान से पंच कुंडी सहस्त्र चंडी महायज्ञ की शुरूआत हुई। मंदिर के आसपास का वातावरण वेद ध्वनि एवं सप्तशती पाठ की मधुर ध्वनि से गुंजायमान हो गया।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.