• Sun. Nov 1st, 2026

विहिप ने हनुमान चालीसा पाठ एवं नशे के विरुद्ध संकल्प का किया आव्हान

Byvijay.singhal1233

Apr 13, 2025
Spread the love
मथुरा । विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में शनिवार 12 अप्रैल को हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत के आह्वान पर हनुमान चालीसा पाठ एवं नशे के विरुद्ध संकल्प का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विश्व हिंदू परिषद के प्रांतीय संगठन मंत्री राजेश कुमार महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल प्रांतीय उपाध्यक्ष गौ संवर्धन विनोद राघव एवं कान्हा माखन परिवार के शुभम अग्रवाल द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया। मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद बृज प्रांत के संगठन मंत्री राजेश कुमार द्वारा हनुमान महाराज के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा की गई भगवान राम जी की सेवा और आज के युवाओं को किस प्रकार से हनुमान जी से प्रेरणा लेकर व उनकी भक्ति करके अपने को शक्तिशाली बनने के लिए उपस्थित विद्यार्थियों को संदेश दिया गया । कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा संगीतमय हनुमान चालीसा की प्रस्तुति की गई तथा छात्र छात्राओं के मध्य बाहुबली हनुमान जी का स्वरूप विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद मथुरा महानगर के महानगर अध्यक्ष कन्हैया लाल द्वारा उपस्थित छात्र छात्राओं को नशे और विसंगतियों से दूर रहने की शपथ दिलवाई। संचालन अक्षिता सक्सेना द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कान्हा माखन पब्लिक स्कूल के चेयरमैन अनिल अग्रवाल मनीष अग्रवाल विश्व हिंदू परिषद के महानगर मंत्री गोकुलेश गौतम एडवोकेट प्रधानाचार्य प्रमोद शर्मा आशीष मिश्रा विभाग संगठन मंत्री उमाकांत महानगर उपाध्यक्ष सतीश तरकार बजरंग दल के महानगर सह संयोजक वत्सल भाटिया प्रखंड मंत्री नितिन चौधरी प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक आशीष शर्मा संतोष चतुर्वेदी सहित विद्यालय के सभी शिक्षक, शिक्षिका व विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.