• Sun. Nov 1st, 2026

बिना लाइसेंस गेहूं खरीदने पर तीन से 8.17 लाख का जुर्माना

Byvijay.singhal1233

Apr 12, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में बिना लाइसेंस किसानों से गेहूं खरीदने के मामले में एसडीएम व मंडी समिति के अधिकारियों ने शुक्रवार को तीन लोगों पर 8.17 लाख का जुर्माना लगाया है। इसके साथ 2 लोगों टैक्स भरने के नोटिस जारी किए हैं। जिले में कुछ लोग बिना लाइसेंस के अवैध तरीके से आढ़तिया बन किसानों से गेहूं खरीद रहे हैं। ऐसी शिकायत मिलने पर एसडीएम मांट अभिनव जे जैन, पूर्ति निरीक्षक पवन कुमार, खैर मंडी सहायक योगेश कुमार, नौहझील थाना प्रभारी रवि त्यागी के साथ मानागढ़ी, खाजपुर व बाजना पहुंचे। मानागढ़ी निवासी विजय के यहां 6 हजार क्विंटल गेहूं मिला। लाइसेंस न दिखाने पर 4 लाख 18 हजार 250 रुपये, खाजपुर में रमेश सिंह के पास एक हजार क्विंटल गेहूं मिला। वे भी लाइसेंस नहीं दिखा सके। इस पर 2 लाख 36 हजार 375 रुपये का जुर्माना लगाया गया। सौंख निवासी योगेश बाजना में गेहूं खरीद कर रहे थे। उनके पास 4 सौ क्विंटल गेहूं मिला। वे भी लाइसेंस नहीं दिखा सके। उन पर 1.62 हजार का जुर्माना लगाया गया। मानागढ़ी निवासी वीरेंद्र के यहां 9 सौ क्विंटल गेहूं व 40 क्विंटल सरसों मिला। लाइसेंस न दिखाने पर उन्हें टैक्स भरने का नोटिस जारी किया गया। बाजना निवासी जयप्रकाश के पास 6 सौ क्विंटल गेहूं मिला। उनके पास लाइसेंस था, मगर रिकार्ड में स्टाॅक में कम व मौके पर ज्यादा मिला। इस पर टीम ने कार्रवाई करते हुए टैक्स भरने का नोटिस जारी किया। मंडी सहायक योगेश कुमार ने बताया कि 24 घंटे के अंदर टैक्स न भरने पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। गांव खाजपुर में टीम जब रमेश के यहां पहुंची तो वहां एक युवक ने टीम की वीडियोग्राफी करते हुए अभद्रता की। इस पर वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने युवक को हिरासत में ले लिया। उसे थाने ले आया गया। युवक के खिलाफ मंडी निरीक्षक खैर रामानंद मौर्य ने सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने की तहरीर दी है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.