• Thu. Feb 12th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में मारपीट के मामलेकी हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज में प्रकाशित खबर का हुआ असर, निजी सुरक्षा कंपनी ने 6 सुरक्षा कर्मियों को किया बर्खास्त

ByVijay Singhal

Dec 25, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन में स्थित बांके बिहारी मंदिर में निजी सुरक्षा गार्ड और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट के मामले में सिक्योरिटी एजेंसी ने 6 सुरक्षा गार्ड्स को निलंबित कर दिया गया है। इस मामले में पुलिस ने भी दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सुरक्षा गार्ड्स और श्रद्धालुओं के बीच हुई मारपीट की खबर को हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज में प्रकाशित किया था। शुक्रवार की देर शाम विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में उस समय हड़कंप मच गया जब यहां श्रद्धालु और निजी सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट शुरू हो गई। 8 से 10 गार्डों ने घेरकर 2 श्रद्धालुओं के साथ जमकर मारपीट की। कोई गार्ड थप्पड़ चला रहा था तो कोई घूंसे। इस मारपीट में एक श्रद्धालु युवक घायल हो गया। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने आए छटीकरा निवासी श्रद्धालु युवक रवि और आदित्य उर्फ शिवम वहां खड़े हो कर सेल्फी लेने लगे। भगवान के साथ सेल्फी ले रहे दोनों युवकों को मंदिर में तैनात निजी सुरक्षा गार्ड लोकेश ने फोटो खींचने से मना किया। इसी बात को लेकर श्रद्धालु युवक और गार्ड में कहासुनी हो गई। कहासुनी इस कदर बढ़ गई कि मंदिर जंग का अखाड़ा बन गया। मंदिर के अंदर हुई मारपीट की घटना के बाद मंदिर प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और मंदिर की सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षा एजेंसी SIS को पत्र लिखकर कार्यवाही करने के लिए कहा। जिसके बाद सुरक्षा एजेंसी के शाखा प्रबंधक मंदिर पहुंचे और पूरे मामले को समझने के बाद 6 गार्ड को निलंबित कर दिया। सुरक्षा एजेंसी SIS ने मारपीट मामले में गार्ड लोकेश कुमार,राम चरण,सचिन कुमार,राकेश कुमार,शिवम पोनिया और राहुल को निलंबित कर दिया। सुरक्षा एजेंसी के शाखा प्रबंधक अभिषेक वर्मा ने बताया गार्डों ने कर्तव्यों का पालन सही तरीके से नहीं किया जिसकी वजह से 6 गार्ड को निलंबित कर दिया। इसके साथ ही अन्य सुरक्षा गार्ड को हिदायत दी गई है कि भविष्य में इस तरह की गलती की तो सख्त कार्यवाही की जायेगी। श्रद्धालु और गार्ड के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की तरफ से नॉन चार्जेबल रिपोर्ट दर्ज कर ली। गार्ड लोकेश की तरफ से दर्ज की गई एनसीआर में रवि और शिवम के खिलाफ धारा 323,504 लगाई गई है। जबकि श्रद्धालु युवक शिवम की तरफ से दर्ज कराई गई एनसीआर में गार्ड लोकेश के खिलाफ धारा 323 लगाई गई है। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था और दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ कार्यवाही नहीं करना चाहते थे। लेकिन मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर ली।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.