हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा की थाना गोविंदनगर पुलिस ने वृद्वावस्था पेंशन के 77 लाख रुपये गबन के मामले में समाज कल्याण विभाग के सेवानिवृत्त एडीओ (सहायक विकास अधिकारी) को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। सहकारिता अपराध अनुसंधान विभाग उत्तर-प्रदेश लखनऊ ने गोविंदनगर पुलिस की मदद से यह गिरफ्तारी की। सहकारिता अपराध अनुसंधान विभाग के निरीक्षक शेखर सिंह ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन के गबन का मामला साल 2011 से लेकर 2015 तक के मध्य का है। थाना गोवर्धन में जिला सहकारी बैंक के उप महाप्रबंधक ने मुकदमा दर्ज कराया था। अज्ञात में दर्ज कराए गए मुकदमे की विवेचना अपराध अनुसंधान शाखा ने की। इसमें जैसे-जैसे नाम प्रकाश में आए उन्हें गिरफ्तार किया गया है। रिटायर्ड एडीओ रामदयाल शर्मा निवासी एफ-3 गोविंदनगर को गिरफ्तार कर लिया गया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि आरोपी वृद्धावस्था पेंशन की बची धनराशि का पे आर्डर समाज कल्याण विभाग के नाम से बनवाते थे। इसके बाद इस पे आर्डर को स्कूल को बेच देते थे। पांच लाख का पे आर्डर डेढ़ लाख में इनके द्वारा बेचा गया। इसमें बैंक की मिलीभगत रही। इसकी जांच जिला सहकारी बैंक ने की तो हकीकत से पर्दा हट गया। उन्होंने बताया कि गोवर्धन और मंडी की शाखा में यह गबन सामने आया था। गोवर्धन में दर्ज मुकदमे में रिटायर्ड एडीओ की गिरफ्तारी की गई है। इससे पहले छह लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द अन्य की गिरफ्तारी भी की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
