• Thu. Feb 12th, 2026

विश्व मानवाधिकार दिवस पर मथुरा जिला टीम ने की नर नारायण सेवा

ByVijay Singhal

Dec 24, 2022
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल मथुरा।

मथुरा। विश्व मानवाधिकार दिवस 10 दिसंबर को नर सेवा के लिए समर्पित होकर प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देशानुसार मथुरा जिला टीम ने समर्पण सेवा समिति के साथ मिलकर गरीब असहाय लाचार एवं निर्धन लोगों के लिए जो शरद ऋतु में बिना ऊनी कपड़ों के ठिठुर रहे थे उन लोगों को उनके अनुसार ऊनी स्वेटर ,फुल जैकेट , हाफ जैकेट, गरम पजामी, गरम इनरवियर, छोटे बच्चों के लिए ऊनी मोजे ,ऊनी कपड़े एवं स्टॉल वितरित कर नर सेवा ही नारायण सेवा के चरितार्थ को साबित किया । इस पुण्य कार्य में उत्तर प्रदेश संरक्षक मार्गदर्शक विजय अग्रवाल, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष ललित अग्रवाल ,आगरा मंडल अध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री ,मथुरा जिला अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल , मथुरा जिला उपाध्यक्ष अजय बंसल, मथुरा जिला महामंत्री गणेश पाल जिला प्रवक्ता कुलदीप शास्त्री जिला मंत्री विपिन ओझा एवं एवं समर्पण सेवा मिशन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.