हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। थाना राया पुलिस व स्वाट टीम की मोटर साइकिल सवार 04 शातिर चोरों से थाना राया क्षेत्रान्तर्गत हुयी मुठभेड़, दौराने पुलिस मुठभेड़ 01 बदमाश के पैर में गोली लगने से हुआ घायल दिनांक 05.04.2025 की रात्रि में मुखबीर द्वारा सूचना दी गई कि थाना राया की 02 चोरियों की घटना व थाना सदर की एक चोरी की घटना से संबंधित वांछित अभियुक्तगण नईम ,वसीम ,अतर सिंह व नौशाद कारव की तरफ से कच्चे रास्ते पर होते हुए राया कट की तरफ आ रहे हैं इस सूचना पर थाना राया पुलिस व स्वाट टीम द्वारा चेकिंग की गई तो दौराने चेकिंग दो मोटरसाइकिल आती दिखाई दी जिनको रोकने का प्रयास किया गया परंतु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति फायर करते हुए भागने लगे , आत्माक्षार्थ पुलिस टीम द्वारा जवाबी फायरिंग की गई जिसमें अभियुक्त नईम पुत्र रफीक निवासी अनार का नगला थाना कोतवाली जनपद अलीगढ़ घायल हो गया तथा वसीम व अतर सिंह को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया तथा नौशाद पुत्र साबू निवासी सारशोल थाना बन्नादैवी जनपद अलीगढ़ भागने में सफल रहा। घायल अभियुक्त नईम को उपचार हेतु जिला अस्पताल मथुरा भेजा गया तथा मौके पर फील्ड यूनिट को बुलाया गया। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। फरार बदमाश नौशाद की तलाश की जा रही है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
