हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के वृंदावन स्थित में बांके बिहारी के दरबार में सिक्योरिटी गार्डों ने 2 भक्तों को पीट दिया। भक्त शयन आरती पर मोबाइल से फोटो खींच रहे थे। गार्ड ने पहले मना किया, मगर बातचीत में विवाद बढ़ गया। देखते-देखते मारपीट शुरू हो गई। मंदिर के साथ गार्ड जुट गए। उन्होंने घेरकर भक्तों को पीटा। इससे मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान भक्त दर्शन छोड़कर सुरक्षित स्थान ढूंढने लगे। सूचना मिलते ही पुलिस दोनों भक्त को थाने लेकर गई, जहां दोनों पक्षों ने तहरीर देने से इनकार कर दिया। इसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। शुक्रवार की देर शाम बांके बिहारी मंदिर में शयन आरती का वक्त था। छटीकरा के रहने वाले आदित्य अपने दोस्त रवि के साथ भगवान बांके बिहारी के दर्शन करने आया था। दर्शन करने के बाद आदित्य मंदिर में खड़े हो कर फोटो लेने लगा। इसी दौरान गार्ड लोकेश ने मना किया। इसी दौरान दोनों में बहस होने लगी और मारपीट शुरू हो गई। CCTV में पूरी घटना कैद हुई। इसमें दिख रहा है कि मारपीट शुरू होने के बाद कुछ और गार्ड भागकर आए। मगर, उन्होंने दोनों पक्षों को शांत करने के बजाए मारपीट शुरू कर दी। सभी ने मिलकर भक्तों को जमकर पीटा। फुजेट में दिख रहा है कि 8-10 गार्ड दोनों मुंह पर घूसे मारे। बाद में कुछ और भक्त बीच-बचाव के लिए आ गए। इसके बाद मामला शांत हो सका। इस मारपीट में आदित्य के चेहरे पर चोट आई। मंदिर के अंदर हुए झगड़े की सूचना पर चौकी प्रभारी बांके बिहारी मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को चौकी ले आए। पुलिस चौकी पहुंचने पर दोनों पक्षों ने किसी प्रकार की शिकायत करने से इनकार करते हुए अपनी अपनी गलती मानी और समझौता कर लिया। अब मंदिर के अंदर हुए झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
