हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन नगर निगम ने सिंगल यूज प्लास्टिक को इनोवेटिव कर सेल्फी पाॅइंट बनवाया है। नगर निगम मथुरा-वृंदावन के अन्तर्गत स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के दृष्टिगत सिंगल यूज प्लास्टिक, पालिथीन के शत प्रतिशत पुर्न नवीनीकरण करने उद्देश्य से पेप्सिको इंडिया एवं यूनाइटेड वे दिल्ली के द्वारा टाईडी ट्रेल्स प्रोग्राम के अन्तर्गत बी एस ए कॉलेज के गेट पर आई लव मथुरा वृंदावन सेल्फी पॉइंट स्थापित किया है।नगर निगम मथुरा वृंदावन एवं पेप्सिको इंडिया के द्वारा एकत्रित की गयी प्रतिबंधित प्लास्टिक का इनोवेटिव प्रयोग करते हुये सेल्फी पॉइंट का निर्माण किया गया। पेप्सिको इंडिया द्वारा इससे पूर्व एकत्रित प्लास्टिक से अन्य चीज़ें जैसे टेबल एवं कुर्सियों बनाकर जन उपयोग हेतु विभिन्न स्थानों पर स्थापित कराई गई हैं। मथुरा में नए बस स्टैंड के पास स्थित बीएसए कॉलेज के गेट पर सेल्फी पाॅइंट बनाया गया है। आई लव मथुरा वृंदावन लिखे गए इस सेल्फी पाॅइंट का शुभारंभ महापौर डा मुकेश आर्य बन्धु एवं नगर आयुक्त अनुनय झा के द्वारा किया गया। यहां लोग पाॅइंट के उद्घाटन के बाद सेल्फी लेते दिखे। कार्यक्रम में बीएसए कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा एवं पार्षद वार्ड सं 45 तिलक वीर सिंह उपस्थित रहे। नगर आयुक्त महोदय अनुनय झा के द्वारा पेप्सिको एवं यूनाइटेड वे दिल्ली, बीएसए कॉलेज के प्रधानाचार्य ललित मोहन शर्मा का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कार्यक्रम में उपस्थित सभी व्यक्तियों को प्लास्टिक के पुर्न नवीनीकरण से बनी हुई टी-शर्ट भी भेंट की गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
