हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कांग्रेसी सत्ताधारी सरकार की आठ वर्ष की नाकामियों को उजागर करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान चलाएंगे। नवनियुक्त कांग्रेस के शहर अध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने भाजपा की नीतियों का विरोध करते हुए निशाना साधा। साथ ही यमुना की सफाई पर भी जोर दिया है। निजी होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा है कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और राजीव गांधी के नेतृत्व में देश की उन्नति और प्रगति हुई। उन्होंने जोर देते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू की राजनीतिक दृष्टि और उनके कूटनीतिक फैसलों को भाजपा नकार नहीं सकती है। भाजपा सरकार में सांप्रदायिक ताकतें हावी हो रही हैं। सत्ताधारी सरकार न महंगाई कम कर रही है और न ही बेरोजगारी पर लगाम लगा सकी है। देश की जनता को पूंजीपतियों के भरोसे छोड़ दिया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पाठक ने यमुना सफाई पर जोर दिया। कहा है कि भाजपा यमुना को दूषित मुक्त करने का सालों से अभियान चला रही है। उन्होंने कहा है कि अगर सरकार साथ दे तो कांग्रेसी यमुना सफाई का संकल्प लेते हैं। इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेश पाठक, प्रदीप माथुर, पूर्व जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, महिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष शिखा समेत सिम्मी बेगम समेत अन्य पदाधिकारियों ने यतेंद्र मुकद्दम को जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। हरिकांत बिहारी, मलिक अरोड़ा, दुर्गेश बघेल, हाजी सलीम शाह, अब्दुल कलाम, आबिद हुसैन समेत अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
