• Wed. Feb 11th, 2026

मथुरा जनपद में कोहरे में ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे बच्चे, प्रशासन ने नहीं किए ठंड से बचाव के इंतजाम

ByVijay Singhal

Dec 24, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन में घने कोहरे के साथ शनिवार ठंड बढ़ गई। बच्चे ठिठुरते हुए स्कूल में पहुंचे। प्रशासन की ओर से गरीबों को ठंड से बचाने के अभी कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं। मथुरा में सुबह 8 बजे तक पूरा शहर कोहरे से ढका रहा। इस ठिठुरती ठंड में बच्चे स्कूल जाने को मजबूर हैं। अभी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा नहीं की गई है। शनिवार की सुबह बच्चे अपने – अपने स्कूल की यूनिफार्म में ठंड में ठिठुरते हुए बस स्टैंडों पर स्कूल बस का इंतजार करते नजर आए। इस ठिठुरती ठंड में स्कूल बस के इंतजार में बस स्टैंडों पर खड़े बच्चों बताया कि आज सर्दी और दिन की अपेक्षा ज्यादा है। ठंड की वजह से बहुत ज्यादा ठिठुरन महसूस हो रही है। कोहरे की वजह से स्कूल बस भी समय पर नहीं आ पा रही है। बच्चों के अभिभावकों ने मथुरा जिला प्रशासन से अवकाश घोषित करने की मांग की है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.