• Thu. Feb 12th, 2026

हिंदू नववर्ष पर आरएसएस का पथ संचलन

ByVijay Singhal

Mar 31, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदू नववर्ष के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गाजे-बाजे के साथ पथ संचलन निकाला। इससे पहले शहर के विभिन्न स्थानों पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में बौद्धिक किया। साथ ही नववर्ष के महत्व पर प्रकाश डाला। आरएसएस के महानगर कार्यवाह विजय बंटा ने बताया है कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर ये कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। साथ ही रविवार को संघ के संस्थापक डॉ. केशवराव बलिराम हेडगेवार की जयंती भी है। ऐसे में ये दिन स्वयंसेवकों के लिए अतिविशिष्ट बन जाता है। रविवार को शहर के 10 स्थानों पर स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में बौद्धिक किया। इसके बाद शाम पांच बजे स्वयंसेवकों ने पूर्ण गणवेश में पथ संचालन किया। गाजे-बाजे के साथ यह यात्रा माधवपुरी से शुरू होकर माहोली रोड होते हुए बीएसए इंजीनियरिंग कॉलेज की तरफ से माधवपुरी पर संपन्न हुई। दूसरी ओर बौद्धिक कार्यक्रम के दौरान महानगर प्रचारक सचिन ने विचार रखे। नगर कार्यवाह मनीष, अखिलेश, पवन, मनोज, गौरव, रणवीर, अजय, विभाग कार्यवाह छैलबिहारी, विभाग प्रचारक अरुण, सत्यनारायण, कमल कौशिक आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.