हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना मगोर्रा इलाके के सौख-मथुरा मार्ग पर एक 28 वर्षीय युवक का शव मिलने सनसनी फैल गई। सुबह के वक्त टहलने निकले स्थानीय लोगों ने युवक के शव को पड़ा देखा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। सौख-मथुरा मार्ग पर गुरुवार सुबह धाराजीत पेट्रोल पंप के पास राहगीरों ने एक युवक का शव पड़ा देखा। युवक के नाक से खून बह रहा था। राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चर भिजवा दिया। मृतक युवक नीला जीन्स व नीली टीशर्ट पहने हुआ था। सौख चौकी इंचार्ज संदीप ने बताया कि स्थानीय लोगों ने युवक के शव मिलने की सूचना दी थी। युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है ।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
