हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नववर्ष मेला समिति द्वारा आयोजित मेले में शनिवार रात कवि सम्मेलन में काव्य की सरिता बही। खासकर हास्य रस में गोते लगाकर लोग लोट-पोट हुए। कवियों ने देर रात तक अपनी रचनाओं को समा बांधे रखा। महेंद्र अजनबी ने अपनी कविताओं से जमकर ठहाके लगवाए। इटावा के डॉ. कुमार मनोज ने तिरंगे की शान में कविता पढ़कर लोगों की चेतना जगाई। साथ ही मनवीर मधुर, ज्योति त्रिपाठी, मोनिका देहलवी, राधाकांत पांडेय और पार्थ नवीन ने कविताओं से मेला का शाम गुलाबी कर दी। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में मेला आयोजित किया गया था। इससे पहले बतौर मुख्य अतिथि राधावल्लभ संप्रदाय प्रधान पीठाधिपति तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल ने मां भगवती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर मेला का शुभारंभ किया। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य भी मौजूद रहीं। इस दौरान कुलपति पीके कसोरा, जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी, कल्यानदास अग्रवाल, प्रदीप श्रीवास्तव, कमलेश अरोड़ा, आरएसएस के प्रांत कार्यवाह राजकुमार, राज्यसभा सांसद चौ. तेजवीर सिंह, विधायक श्रीकांत शर्मा, पूरन प्रकाश, एमएलसी ठा. ओम प्रकाश सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, संघ के विभाग सह कार्यवाह संजय अग्रवाल, महानगर प्रचारक सचिन भारत, कार्यवाह विजय बंटा, भाजपा महानगर अध्यक्ष राजू यादव, दिव्यांशु पचौरी आदि अन्य लोग मौजूद थे।
7455095736
