हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ का नव संवत्सर आयोजन दिव्य भव्य रूप से मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता करते हुए संस्थापक पंडित चंद्र लाल शर्मा ने कहा कि विक्रम संवत 2082 सृष्टि का आरंभ दिवस है साथ ही सतयुग का आरंभ भी इसी दिन हुआ है। अपने सनातन धर्म में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य आनंद बल्लभ गोस्वामी ने कहा कि समस्त मंदिरों एवं घरों में पंचांग का वाचन किया जाता है, तथा समस्त सनातनी अपने अपने घरों पर ध्वज स्थापित करते हैं साथ ही सब को नीम की कोपल एवं मिश्री अर्पित करते हैं।
उपाध्यक्ष विमल चैतन्य तथा महानगर अध्यक्ष गोविंद नारायण ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ के अधिकांश प्रांतों तथा जनपदों, नगरों और महानगरों में स्थान स्थान पर ध्वज लग रहे हैं और नीम की कोपल तथा मिश्री बांट रहे हैं।
विपिन बापू एवं प्रिया शरण भक्त माली ने कहा कि राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संघ अभिनव प्रयोग है। समस्त जाति वर्ग को जोड़ना और सनातन का विगुल फूंकना तथा हिंदुत्व का ध्वज लहराना वास्तव में ही प्रशंसनीय है।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष वंशी तिवारी, महासचिव विनीत द्विवेदी, दीपक मोतीवाला, बृजेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, नीरज गौड , तपेश पाठक, लाला व्यास आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
