हिदुस्तान 24 टीवी न्यूव चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार क्षेत्र में वृंदावन कट रोड़ पर पानीगांव पुलिस चौकी के पास आज सुबह सवारियों से भरा ऑटो पलट गया। जिसमें तीन सवारियां ज़ख़्मी हो गईं। बताया गया कि ऑटो चालाक शराब के नशे में धूत होकर सवारियों को राया क्षेत्र के वृंदावन कट से पानीगांव होते हुए वृंदावन लेकर जा रहा था। तभी पानीगांव पुलिस चौकी के पास ही यूपी 85 सीटी 1763 नम्बर का ऑटो पलट गया। जिससे ऑटो में बैठीं सवारियों में चीख-पुकार मच गई। वहीं पानीगांव चौकी प्रभारी कपिल कुमार वसिष्ठ ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है। वहीं चोटिल हुईं कानपुर निवासी अनिल शर्मा उम्र लगभग 55 वर्षीय और उनकी बेटी स्वाति शर्मा लगभग 25 वर्षीय को ईलाज के लिए राहगीरों ने वृंदावन के जिला संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां पीड़ित सवारियों के चिकित्सकों ने मल्लम पट्टी कर छुट्टी दे दी। नशे में धूत चालक की वजह से सड़क पर ओटो पलटने पर राहगीरों की भीड़ लग गई। और कुछ ही देर में पुलिस ने आटों चालक को हिरासत में ले लिया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
