हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। चैत्र नवरात्र की शुरुआत रविवार से हो गयी है। घर-घर मातारानी की आराधना हुई । मंदिरों में सजावट व रूप दिया गया । उधर, बाजार में खरीदारों की भीड़ से रौनक रही। कुट्टू के आटे, साबूदाना चिप्स, आलू चिप्स, मेवा सहित अन्य चीजों की मांग बढ़ गई है। इस बार नवरात्र आठ दिन होंगे। अधिकांश लोग पूरे व्रत रखते हैं, जिसके लिए फलाहार का बाजार पूरी तरह तैयार है। सिघाड़े, चौलाई और मिक्स आटा की मांग खूब है। वहीं, मेवा और मखाना मिक्स शाही मखाना खीर की मांग भी खूब है। साबूदाना, समा का चावल, फलहारी नमकीन, मेवा सहित आलू एवं साबूदाना चिप्स भी खूब पसंद किए जा रहे हैं। वहीं केला, आलू चिप्स के साथ ही साबूदाना पापड़, मखाना, मूंगफली नमकीन की मांग है। भरतपुर गेट, कोतवाली रोड, होली गेट बाजरा में खूब भीड़ है।
उपवास रखने वालों के लिए फलहार के सामान के साथ मेवा की मांग है। काजू, बादाम, मखाना, किशमिश की मांग सर्वाधिक है। मखाने और किशमिश के दाम ने बाजार प्रभावित किया है। मखाने के दामों में 400 से 500 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि हुई है और मूल्य 1400 से 1500 रुपए प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। वहीं किशमिश के मूल्यों में 100 रुपए प्रति किलोग्राम की वृद्धि से मूल्य 300 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गए हैं। इसके बाद भी दिनभर खरीदारी के लिए भीड़ लगी रही।प्रथम दिन होगी मां शैलपुत्री की आराधना चैत्र नवरात्र की शुरुआत माता शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हुई । शहर से लेकर देहात क्षेत्रों में जगह-जगह मंदिरों में पूरे नवरात्र श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन के साथ अनुष्ठान कराये गए।
7455095736
