• Fri. Nov 27th, 2026

मथुरा में मिलावटी और दूषित खादय पदार्थ की जाँच को लेकर हो रही है ताबड़तोड़ कार्रवाई

Byvijay.singhal1233

Mar 30, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। शासन के फरमान को अमलीजामा पहनाने के लिए जिलाधिकारी सीपी सिंह ने खाद्य विभाग की टीमों को दौड़ा दिया है। शनिवार को दर्जन भर से अधिक स्थानों से टीमों ने खादय पदार्थो के नमूने लिए हैँ, जिसमें सरकारी संस्थान भी शामिल हैँ। आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ ने आगामी चैत्र नवरात्र एवं ईद-उल-फितर पर्व पर मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों के विक्रय पर प्रभावी रोकथाम के लिए दिशा निर्देश जारी किए थे। इसके अनुपालन में जिलाधिकारी ने मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दलों को कार्रवाई के निर्देश दिए। इस पर राया क्षेत्र से दूध के दो, सोनपापड़ी का एक, बर्फी के दो नमूने, महावन क्षेत्र से सवां के चावल, मांट क्षेत्र से हल्दी पाउडर तथा गोवर्धन क्षेत्र से घी, अरहर दाल व कोल्डड्रिंक के नमूने संग्रहित किये गये। खाद्य सचल दल टीम में राम नरेश, अरूण कुमार राणा, रीना शर्मा, दलवीर सिंह, भरत सिंह, धर्मेन्द्र सिंह, मोहर सिंह कुशवाह, जितेन्द्र सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे। रीना शर्मा खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा कृष्णा कुटीर वृद्धाश्रम , वृन्दावन का निरीक्षण कर तैयार सब्जी का एक सर्विलांस नमूना तथा दलवीर सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा नगला खूबी स्थित वृद्धाश्रम से चावल का एक सर्विलांस नमूना व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय महावन से तैयार सब्जी का एक सर्विलांस नमूना, कोटवन कोसी क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय से बेसन, मैदा, सूजी व छोले मसाले के एक-एक सर्विलांस नमूने संग्रहित कर विश्लेषण हेतु राजकीय प्रयोगशाला भेजे गये। उपरोक्त संग्रहित खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्ति के उपरान्त अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जायेगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.