हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मुकेश धनगर कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष नहीं बने हैं बल्कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष बना है पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता के मान सम्मान एवं स्वाभिमान की रक्षा की जाएगी पार्टी हाई कमान द्वारा मुझे जो दायित्व दिया गया है उसे जिम्मेदारी से पूरा करने का प्रयास करूंगा। उक्त उदगार नव नियुक्त कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर ने प्रथम बार मथुरा आगमन पर कोटवन बॉर्डर पर अपने स्वागत कार्यक्रम में व्यक्त किये। उनका काफिला कोसीकला, अजीजपुर, छाता, नगला बिरजा, अकबरपुर, चौमुंहा, जैत,छटीकरा, गोकुल रेस्टोरेंट होते हुए मसानी चौराहा पर पंहुचा जहां उन्होंने महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। डीग गेट पर पहुंचकर संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उन्होंने कहा कि आज भारत का संविधान न्यायपालिका पर संकट एवं खतरा मंडरा रहा है। तत्पश्चात उन्होंने भरतपुर गेट चौराहा पर स्थित रामायण के रचयिता भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण तथा विकास मार्केट स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा पर पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर कहा कि पिछले 10 वर्षों से नरेंद्र मोदी सरकार महात्मा गांधी जी का अपमान कर रही है गांधी जी की स्मृतियों एवं स्मारकों को नष्ट करने का काम किया जा रहा है। जिलाध्यक्ष मुकेश धनगर का जिला कांग्रेस कार्यालय पहुंचकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वहां उनका पुनः जोरदार स्वागत किया। स्वागत काफिला के संचालन की कमान महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष विक्रम बाल्मीकि संभाले हुए थे। स्वागत कार्यक्रम में पूर्व विधायक राजकुमार रावत नरेंद्र गुर्जर शिवदत्त चतुर्वेदी तुलसी स्वामी अप्रतिम सक्सेना पार्षद पुनीत बघेल धनंजय चौधरी नरेंद्र शर्मा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष हरवीर सिंह पुंडीर उमाशंकर शर्मा मनोज गौड़ रमेश कश्यप महेश चौबे गौरव सिंह बंटी दिवाकर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
