हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्री वैश्य खंडेलवाल समाज कृष्णा नगर द्वारा होली मिलन कार्यक्रम धूमधाम से खंडेलवाल सेवा सदन में मनाया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ समाज के शिरोमणि संत सुंदर दास तथा मुख्य संरक्षक गिरिराज जी महाराज के समक्ष दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण द्वारा किया। कार्यक्रम में समाज के बच्चों द्वारा शानदार तरीके से होली के गीतों पर अपनी प्रस्तुति दी जिससे वहां हजारों की संख्या में उपस्थित सामाजिक बंधुओ ने सराहा । समारोह में समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का भी सम्मान किया गया। अंत में ब्रज की लठमार होली का आयोजन फूलों की होली के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन पंकज खंडेलवाल व महामंत्री अजय खंडेलवाल द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम कृपा खंडेलवाल व सरिता खंडेलवाल के दिशा-निर्देशन में हुआ। अध्यक्ष मुकेश खंडेलवाल द्वारा कार्यक्रम में आये अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अमृत खंडेलवाल कृष्ण मुरारी खंडेलवाल दिनेश झालानी कुंज बिहारी जी श्याम खंडेलवाल सौरभ खंडेलवाल व सोनू खंडेलवाल राजीव अनिल खंडेलवाल राजेश खंडेलवाल दिलीप खंडेलवाल देविका खंडेलवाल सौम्या खंडेलवाल ज्योति खंडेलवाल अनीता खंडेलवाल शिल्पा खंडेलवाल मीना खंडेलवाल कविता खंडेलवाल सीमा खंडेलवाल शालिनी खंडेलवाल पूजा खंडेलवाल अंशु खंडेलवाल तथा अतिथि के रूप में संजीव खंडेलवाल व लक्ष्मीकांत खंडेलवाल गोवर्धन वाले उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
