• Thu. Nov 26th, 2026

राजस्व टीम के साथ मारपीट में चार लोग हिरासत में लिए

Byvijay.singhal1233

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जेत के अंतर्गत धौरेरा खादर में राजस्व टीम के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पुलिस वीडियोग्राफी के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान में जुटी है। वीडियो में 8 से 10 लोग राजस्व टीम को दौड़ाते व हमला करते दिखाई दे रहे हैं। थाना जैंत क्षेत्र में बृहस्पतिवार दोपहर हंसानंद गोशाला की जमीन की नाप-जोख करने गई राजस्व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था। मामले में एक राजस्व निरीक्षक व एक लेखपाल घायल हुए थे। नायब तहसीलदार अनमोल गर्ग की तहरीर पर 5 नामजद व 8 से 10 अन्य लोगों के खिलाफ पांच धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। थाना प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया 4 लोगों को हिरासत में लिया है। वीडियोग्राफी के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.