• Mon. Feb 9th, 2026

टीसी के लिए अभिभावकों को दौड़ा रहे निजी स्कूल संचालक

ByVijay Singhal

Mar 29, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नए सत्र के शुरू होने से पहले कुछ निजी स्कूल संचालक अभिभावकों को ट्रांसफर सर्टिफिकेट (टीसी) और रिपोर्ट कार्ड के लिए परेशान कर रहे हैं। अभिभावकों ने इसकी शिकायत की है। उनका कहना है कि टीसी कटवाने के नाम पर स्कूल संचालक 10 से 15 दिनों तक चक्कर लगवा रहे हैं। एक अप्रैल से शैक्षिक सत्र 2025-26 शुरू होने से पहले बहुत से अभिभावक अपने बच्चों का दूसरे स्कूल में प्रवेश करवाने की तैयारी में हैं। जब अभिभावक टीसी लेने स्कूल जा रहे हैं तो उन्हें स्कूल प्रबंधन टीसी देने में आनाकानी कर रहे हैं। इधर, यह दिक्कत कक्षा दसवीं के छात्रों को भी हो रही है। तमाम स्कूल प्री बोर्ड के अंकों के आधार पर कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों को 11वीं कक्षा में प्रवेश दे देते हैं। इसके लिए प्री बोर्ड के रिजल्ट की जरूरत होती है। कुछ स्कूल यह रिजल्ट देने में भी आनाकानी कर रहे हैं। इस संबंध में सीबीएसई के सिटी कोऑर्डिनेटर अनिल यदुवंशी ने कहा कि किसी भी छात्र को टीसी के लिए परेशान करना उचित नहीं है। तीन दिन के अंदर उसकी टीसी दी जानी चाहिए। रिपोर्ट कार्ड छात्र का अधिकार है। उसे रोकना भी सही नहीं है। ऐसे तमाम छात्रों और अभिभावकों ने जनसुनवाई पोर्टल और जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने कहा कि टीसी और रिपोर्ट कार्ड रोकना गलत है। जांच में यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.