• Thu. Nov 26th, 2026

दिल्ली हाईवे पर उड़ाया ई-रिक्शा, हवा में उछल गए लोग, दो की मौत; तीसरे की हालत गंभीर

Byvijay.singhal1233

Mar 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना कोतवाली के अंतर्गत आगरा दिल्ली हाईवे पर गोवर्धन चौराहा के समीप अमरदीप हॉस्पिटल के सामने रफ्तार का कहर देखने को मिला। आगरा की ओर जा रही थार कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही ई-रिक्शा चालक और उसकी पत्नी के साथ एक सवारी हवा में उछल गई। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की मौत हो गई। लोगों ने आरोपी कार चालक को दबोच लिया, उसे पुलिस  के सुपुर्द कर दिया गया है। बताया गया है कि ई-रिक्शा अयूब और पत्नी रज्जू उर्फ रजिया के साथ सवारी को बैठाकर दिल्ली हाईवे पर जा रहे थे। अमरदीप हॉस्पिटल के सामने आगरा की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। बताया गया है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ई-रिक्शा सवार हवा में उछल गए। हादसे को देख मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने थार सवार को दबोच लिया। इस दौरान घायल ई-रिक्शा चालक, उसकी पत्नी और सवारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। लोगों ने आरोपी कार चालक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। उधर उपचार के दौरान हादसे में घायल ई-रिक्शा चालक और सवारी 45 वर्षीय फूलचंद पुत्र यादराम की मौत हो गई। वहीं पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं हादसे के बाद नाराज परिजनों ने हाईवे पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने पारिवार के लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। दोनों शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.