• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा थाना यमुनापार के क्षेत्र में अनुसूचित जाति की युवती से दुष्कर्म, घटना से आहत पीड़िता कुएं में कूदी

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जमुनापार क्षेत्र के एक गांव में मंगलवार की देर शाम को सरसों के खेत में अनुसूचित जाति की युवती से पड़ोसी गांव के युवक ने दुष्कर्म किया। विरोध करने पर उसके साथी ने युवती से गाली-गलौज की। शोर सुनकर ग्रामीणों ने आरोपियों को पकड़कर पीटा और पुलिस को सौंप दिया। दुष्कर्म की घटना के बाद युवती ने बुधवार की सुबह घर के पास कुएं में कूदकर जान देने की कोशिश की। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाप मुकदमा दर्ज किया है। थाना जमुनापार क्षेत्र के एक गांव में सरसों के खेत में हलचल होता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा युवती के मुंह पर कपड़ा बंधा था और दो युवक उसे दबोचे हुए थे। ग्रामीणों ने युवकों को पकड़ लिया और पिटाई करते हुए पुलिस के हवाले कर दिया। युवती को परिजन के सुपुर्द करके ग्रामीण चले गए। बुधवार की सुबह युवती घर के पास कुएं में कूद गई। कुएं से आवाज आने पर परिजन को जब युवती घर में नहीं मिली तो वह उस ओर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से युवती को कुएं से बाहर निकाला और शहर के अस्पताल में भर्ती कराया। प्रभारी निरीक्षक सूरज प्रकाश शर्मा ने बताया कि हरिकिशोर के खिलाफ दुष्कर्म और दीपक पर गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज करके पीड़िता का डॉक्टरी परीक्षण कराया गया है। दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में हैं। पीड़िता के 161 और 164 के बयान दर्ज कराए जाएंगे। सीओ सदर प्रवीन मलिक ने बताया कि युवती के चाचा की तहरीर पर थाना जमुनापार में दुष्कर्म और गाली-गलौच का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.