• Thu. Nov 26th, 2026

बार एसोसिएशन ने बदला वाहनों पर लगने वाला मोनोग्राम

Byvijay.singhal1233

Mar 28, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। अधिवक्ता का मोनोग्राम लगे वाहनों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसके लिए बार एसोसिएशन ने वाहनों पर लगने वाला मोनोग्राम बदल दिया है। यह मोनोग्राम बाजार में नहीं मिलेगा। अधिवक्ताओं को बार एसोसिएशन में अपने वाहन की आरसी और आई कार्ड दिखाने पर ही मिलेगा। शुक्रवार को मोनोग्राम वितरण का कार्य शुरू । बार एसोसिएशन सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि जनपद में दिन प्रतिदिन अधिवक्ता के मोनोग्राम लगे वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है। कुछ लोग अधिवक्ता नहीं हैं, लेकिन बाजार में मोनोग्राम खरीदकर अपने वाहन पर लगा लेते हैं। ऐसे वाहनों पर रोक लगाने के लिए बार एसोसिएशन ने यह कदम उठाया है। बार ने नया मोनोग्राम तैयार किया है। शुक्रवार को सुबह 11 बजे से बार कार्यालय में एसपी सिटी मनोज कुमार यादव मोनोग्राम वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने बताया कि अधिवक्ता अपने वाहन की आरसी, आई कार्ड की फोटोकॉपी जमा करके मोनोग्राम प्राप्त कर सकते हैं। अधिवक्ता दोपहिया वाहन का मोनोग्राम 20 रुपये तथा चोपहिया वाहन का मोनोग्राम 30 रुपये बार कार्यालय में जमा कराकर प्राप्त कर सकते हैं।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.