हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील के ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिनव जे जैन ने बेसिक शिक्षा के चार स्कूलों का औचक निरीक्षण किया और बच्चों के साथ मिड डे मील भी खाया। जैन पहले नन्द नगरिया के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंचे। उच्च प्राथमिक विद्यालय में मिड डे मील का समय हो गया था तो वह भी बच्चों के साथ जमीन पर बैठ गए और मिड डे मील खाया। खाने की तारीफ की। वहीं उन्होंने स्कूल में पर्याप्त सफाई व पानी की समुचित व्यवस्था न होने पर सुधार के निर्देश दिए। इसके बाद वह प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय दरबे पहुंचे और वहां भी छोटी-छोटी कमियां मिलने पर सुधार के निर्देश दिए।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
