हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन तहसील के कस्बा सौख में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन ने संभावित चेयरमैन और सभासद पद के दावेदारों के साथ बैठक की। प्रशासन की ओर से एहतियातन गाइड लाइन भी जारी की गई है। गोवर्धन उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने चुनाव की मर्यादाओं का ध्यान रखते हुए चुनावी प्रचार करने की बात कही। कस्बा सौख में निकाय चुनावों को लेकर पुलिस व प्रशासन ने संयुक्त रूप से चेयरमैन और सभासद पद के प्रत्याशियों के साथ बैठक की।बैठक में उपजिलाधिकारी कमलेश गोयल ने कहा कि सभी संभावित प्रत्याशी चुनाव की मर्यादाओं का ध्यान रखें। सरकारी बिल्डिंग पर किसी प्रकार का कोई प्रचार नहीं छापवाएं और मतदाताओं को लुभाने की कोशिश न करें। क्षेत्राधिकारी गोवर्धन राममोहन शर्मा ने कहा कि सभी प्रत्याशी बिना भेदभाव के साथ चुनाव लड़े और लोगों के लिए किसी प्रकार का वोट के लिए लालच न दें। सुरक्षा को लेकर पुलिस तैनात रहेगी। इस दौरान मतदान बूथ परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को जायजा लिया। इस मौके पर ईओ अखिलेश दीक्षित, लेखपाल टेकचंद, थाना प्रभारी मनिंद्र कुमार, चौकी प्रभारी संदीप कुमार, पूर्व चेयरमैन मनीशंकर बंसल, रोहिताश्व वर्मा, चेयरमैन भरत सिंह, चौधरी साकेत अग्रवाल, महेश अग्रवाल, संतोष सिंह, राजेश चैधरी, सतीश चंद, उस्मान कुरैशी, अमन वर्मा, बांके बंसल, रमनलाल, जीतेन्द्र सक्सेना आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
