• Thu. Nov 26th, 2026

बच्चों को ले जा रही स्कूल बस पर पथराव…चालक से की मारपीट, पुलिस से शिकायत

Byvijay.singhal1233

Mar 27, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट थाना क्षेत्र के अंतर्गत वृंदावन रोड स्थित नितिन कुंज पब्लिक स्कूल पर बाइक सवारों ने साइड न देने पर बच्चों से भरी स्कूल बस पर पथराव कर दिया। चालक को पीटा। हमले में बस में बैठे बच्चे बाल-बाल बचे। मामले में स्कूल संचालक द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। स्कूल संचालक मयंक अग्रवाल ने बताया कि मामले की शिकायत मांट पुलिस से की गई है। बस चालक घायल हो गया। कस्बा चौकी प्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.