• Mon. Feb 9th, 2026

आईजीआरएस में रैंक हो गई कम, इसलिए मांट थाना प्रभारी पर गिरी गाज, लाइन हाजिर

ByVijay Singhal

Mar 26, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मांट में मुख्यमंत्री की आईजीआरएस( एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) में जनपद की रैंक कम आने पर एसएसपी ने बड़ा कदम उठाया है।  मांट थाना प्रभारी को लाइन हाजिर कर दिया गया है। इस कार्रवाई से अधीनस्थों के हड़कंप मचा हुआ है। शिकायतों का निस्तारण न करने पर मांट थाना प्रभारी निरीक्षक राजीत वर्मा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। बताया जा रहा की जनपद की रैंक शिकायतों के निस्तारण में मांट थाने की वजह से कम आई थी, जिसकी वजह से एसएसपी नाराज थे। मंगलवार को विवेचनाओ को लेकर ओआर(अर्दली रूम) में भी मांट प्रभारी निरीक्षक पहुंचे नहीं थे। एसएसपी ने फिलहाल किसी को थाना मांट का चार्ज नहीं दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.