हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नववर्ष मेला समिति की ओर से आयोजित 24वें विशाल मेले में भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। घोड़ा व ऊंट की सवारी, सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ वीर-हास्य रस के कवि मेले में समा बांधेगे। दीनदयाल नगर स्थित स्कूल में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में नववर्ष मेला समिति के महामंत्री प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि चैत्र शुक्ल प्रतिपदा अर्थात नवसंवत्सर की पूर्व संध्या पर नववर्ष मेला समिति बीते 23 वर्षों से विशाल नववर्ष मेले का आयोजन करती आ रही है। इसी क्रम में शनिवार से सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज में मेले का आयोजन होगा। मेले में आने वाले लोगों का चंदन लगाकर स्वागत किया जाएगा और भारतीय संस्कृति के बारे बताया जाएगा। लौटते समय नीम की कोपल, मिश्री का प्रसाद, नवसंवत्सर शुभकामना कार्ड और गंगा जल भेंट किया जाएगा। बतौर मुख्य अतिथि श्रीराधाबल्लभ संप्रदाय प्रधान पीठाधिपति तिलकायत अधिकारी गोस्वामी श्रीहित मोहित मराल महाराज और कैबिनेट मंत्री बेबीरानी मौर्य मौजूद रहेंगी। इस दौरान अजय अग्रवाल, गंगाधर अरोड़ा, हर स्वरूप यादव, केशव गौड़ और कमलेश अरोरा आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
