• Tue. Feb 10th, 2026

बरसाना में जमीन के विवाद में कब्जे को लेकरदो पक्ष भिड़े, पुलिस ने लहूलुहान हालत में भेजा अस्पताल

ByVijay Singhal

Dec 23, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना थाना इलाके में प्रचीन सात चौक की हवेली पर मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में जमकर विवाद हो गया। विवाद में एक पक्ष से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजकर जांच पड़ताल में जुट गई। मथुरा के बरसाना में सात चौक की हवेली के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षों में काफी समय से विवाद चलता आ रहा है। गुरुवार को हवेली पर कब्जा करने आये भरत सिंह, राजेन्द्र, परमवीर, आकाश राजेन्द्र, सहित महिला हवेली पहुच गयी जहां हवेली पर पहले से काबिज हरिओम गोस्वामी के बीच जमकर झड़प हो गयी। झड़प के बीच हुई मारपीट में हरिओम गोस्वामी के सर पर गहरी चोट लगने से लहूलुहान हो बेहोश हो गया। वहीं दो पक्षों में हो रही मारपीट को देखकर श्रद्धालुओं ने थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मारपीट में घायल हरिओम गोस्वामी को उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया। वहीं विवाद में घायल हुए हरिओम गोस्वामी ने बताया कि वह इस संबंध में मथुरा जिलाधिकारी , मथुरा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित गोवर्धन क्षेत्रधिकारी राममोहन शर्मा को भी पूर्व में अवगत करा चुका हूं। जब कोई कार्यवाही नही हुई तो गोवर्धन उपजिलाधिकारी के समक्ष संपत्ति कुर्क करने का आवेदन दिया था। जिसकी जानकारी भरत सिंह भगवान सिंह को होने पर षडयंत्र कर मुझ पर लाठी डंडों सहित लोहे की रॉड से हमला किया है। वहीं इस मामले में थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने जानकारी देते हुए बताया कि बरसाना में स्थित सात चौक की हवेली है , हवेली के मालिकाना हक को लेकर दो पक्षो में विवाद हुआ है। हरिओम गोस्वामी के सर पर गहरी चोट लगने से गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें उपचार के लिए चिकित्सालय भेज दिया है। मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाही होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.